जिन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी, सदैव समाज हित के लिए अपने जीवन का अमूल्य समय दान किया। सेवा को ही अपना दिनचर्या बनाया। डॉ आरती भारद्वाज दीदी जो यू.एस.एस. फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वस्थ भारत संस्थान द्वारा लगाए जा रहे। विभिन्न कैंपों में अपना अमूल्य सहयोग व समय का दान किया है। वाराणसी में कहीं भी कैंप लगे तो, निश्चित समय पर पहुंच जाती थी। सदैव खुशी मन से ही मरीजों का इलाज करती थी। अपने समय की सदैव पाबंद रही है। संस्था द्वारा लगाए जा रहे, ज्यादातर कैंपों में उन्होंने अपना अमूल्य समय दिया है। लॉक डाउन के समय में भी उन्होंने मरीजों का फोन द्वारा रोगों की, सही दवा, सही उपाय, सही जानकारी देती रही। उन्होंने संघर्ष को अपने जीवन का हिस्सा माना है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद दीदी, आप पर सदैव प्रभु की कृपा बनी रहे।